Showing posts with label DRUGS ADDICTION. Show all posts
Showing posts with label DRUGS ADDICTION. Show all posts

June 13, 2019

ड्रग्स एडिक्शन -ईलाज क्या है ?

                                  

ड्रग्स एडिक्शन का ईलाज एडिक्टस  की  ड्रग्स को लेने के लिए बैचेनी - ड्रग्स को ढूंढ़ने और प्रयोग करने से रोकने के लिये एक साहयता है। 

ईलाज की विभिन्न सैटिंग हो सकती है ,विभिन्न तरीके हो सकते है  व विभिन्न समय अवधि हो सकती है।

एक छोटी अवधि का एक बार में लिया गया  ईलाज काफी नहीं होता है। अधिकतर ईलाज एक लंबी चलने वाली प्रकिर्या है जिसमे अनेक भाग होते है और लगातार देखभाल आवश्यक है। 

ईलाज विभिन्न प्रकार का हो सकता है जिसमे बिहैवियर थेरैपी - कॉउंसलिंग -मैडीकशन अथवा इन सब का सयुंक्त रूप से प्रयोग हो सकता है। 

विशेष प्रकार का ईलाज अथवा विभिन्न ईलाजो का सयुंक्त ईलाज एडिक्ट की आवश्यकता व उसके द्वारा प्रयोग की जाने वाली ड्रग्स पर निर्भर करता है। 

सर्वोत्तम ईलाज विभिन्न थेरैपी का सयुंक्त  प्रयोग व अन्य सर्विस का जोड़ होता है जो एडिक्ट की आवश्यकताओ को पूरा कर सके। 

एडिक्ट की आवश्यकताओ मे उसकी उम्र -कल्चर -जैंडर -दूसरी ड्रग्स का भी उपयोग -तनाव -जॉब व फिजिकल इतिहास सम्मिलित होता है। 

ईलाज संबधी दवाईया जैसे मैथाडोंन -बिनोर्फिन व नालट्रेक्सोन अफीम के एडिक्ट के  ईलाज के लिये उपलब्ध है। 

साईकोएक्टिव दवाईया जैसे एंटी डिप्रेसेन्ट - एंटी एनाक्सटी - मूड स्टेबलाईजर व एंटी साईकोटिक भी ईलाज  के सफलतापूर्वक पूरा होने मे मददगार है जब एडिक्ट मेंटल -डिसऑर्डर से गुजर रहा हो। जैसे तनाव -चिड़चिड़ापन या सिजोफ्रेनिया। 

Lesson Plan and Activity Finder बिहैवियर थेरैपी एडिक्ट को ईलाज मे भाग लेने के लिये प्रोत्साहित  करती है। ड्रग्स से दूर रहने के व रिलैप्स होने से बचने के तरीके बताती है व यदि एडिक्ट रिलैप्स हो जाता है तो उसे उस स्थिति को संभालना सिखाया जाता है।

बिहैवियर थेरैपी व  दवाईयो का  सयुंक्त प्रयोग अधिक असरकारक होता है क्योकि यह एडिक्शन के विभिन्न पहलू पर कार्य करता है। 

June 10, 2019

असरकारक ईलाज के सिद्धांत।


  1. एडिक्शन एक गंभीर बीमारी है जो दिमाग के फंक्शन और व्यवहार पर प्रभाव  डालती है लेकिन ईलाज योग्य है। 
  2. एक ही ईलाज सबके लिये उचित नही हो सकता। 
  3. ईलाज हमेशा उपलब्ध होना चाहिए। 
  4. सही ईलाज ऐडिक्ट की विभिन्न आवश्यकता पर भी केन्द्रित होना चाहिये ना की केवल ड्रग्स पर। 
  5. एक निश्चित समय तक ईलाज मे रहना आवश्यक है। 
  6. काउंसलिंग -अकेले या सामूहिक थेरैपी व अन्य बिहेवियरल थेरैपी सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली विधि है। 
  7. दवाईया ईलाज का एक महत्वपूर्ण तत्व है विशेषतया जब काउंसलिंग व बिहेवियरल थेरैपी के साथ सयुंक्त किया जाये। 
  8. एक एडिक्ट के ईलाज व सर्विस योजना का लगातार मुल्यांकन करना चाहिये व परिवर्तन करना चाहिये ताकि वह उसकी बदलती आवश्यकताओ को पूरा कर सके। 
  9. बहुत से ड्रग्स एडिक्ट अन्य मानसिक डिसऑर्डर से पीड़ित होते है। 
  10. मैडिकल डीटॉक्सीफिकेशन केवल ईलाज का पहला हिस्सा है। 
  11. ईलाज के समय मरीज के ड्रग्स लेने के संबध मे ध्यान रखना चाहिये क्योकि ईलाज के दौरान रिलैप्स के अवसर बने रहते है। 
Marijuana Facts Booklets


June 8, 2019

ड्रग्स एडिक्शन क्या है ?


ड्रग्स एडिक्शन एक दीर्घस्थाई - दुबारा लौटकर आने वाली मस्तिष्क की बीमारी है जो बुरे परिणाम के बाद भी ड्रग्स को प्रयोग करने के लिये दबाव डालती है। 

एडिक्शन एक मस्तिष्क की बीमारी मानी जाती है क्योकि यह मस्तिष्क की सरचना मे बदलाव ला देती है व उसके कार्य करने के तरीके मे बदलाव ला देती है। 
मस्तिष्क के ये बदलाव लम्बे समय तक बने रहते है तथा नुकसानदायक वयवहारो के कारण बन जाते है जो ड्रग्स दुरउपयोग करने वाले व्यक्ति मे देखे जा सकते है। 

यह जानते हुए भी की नशीली ड्रग्स उसे नुकसान दे रही है उसके बावजूद भी अपने आपको नशीली ड्रग्स के उपयोग से ना रोक पाना ड्रग्स एडिक्शन कहलाता है। 
Follow Sara Bellum: NIDA for Teens

Search This Blog